[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर में नकदी और एटीएम लूट का आरोपी गिरफ्तार:पूलासर के आगे की थी लूटपाट, दो की पहले हो चुकी गिरफ्तारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर में नकदी और एटीएम लूट का आरोपी गिरफ्तार:पूलासर के आगे की थी लूटपाट, दो की पहले हो चुकी गिरफ्तारी

सरदारशहर में नकदी और एटीएम लूट का आरोपी गिरफ्तार:पूलासर के आगे की थी लूटपाट, दो की पहले हो चुकी गिरफ्तारी

सरदारशहर : सरदारशहर पुलिस ने चाकू की नोक पर हुई लूट के एक मामले में फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारी पंजाब के राजपुरा निवासी चरणजीत सिंह उर्फ चन्नी की हुई है, जिसे प्रोडक्शन वारंट पर सब जेल राजगढ़ से लाया गया। इस मामले में पहले भी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

एसपी जय यादव ने बताया कि 9 जून 2025 को संदीप कुमार (25), निवासी नांद, झुंझुनूं ने सरदारशहर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिवादी ने बताया कि 8 जून 2025 की रात करीब 9:30 बजे वह अपनी मोटरसाइकिल से नांद से सरदारशहर आ रहा था। ग्राम पूलासर से आगे रोड पर एक आई-20 कार ने उसकी बाइक को रोक लिया।

कार में सवार चार व्यक्तियों ने संदीप को जबरन मोटरसाइकिल से उतारकर अपनी गाड़ी में बैठा लिया। उन्होंने उसके साथ मारपीट की और चाकू दिखाकर उससे नकदी व एटीएम के माध्यम से पैसे लूट लिए।

इस संबंध में थाना सरदारशहर में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए थानाधिकारी मदनलाल बिश्नोई के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया।

पुलिस टीम ने तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया और महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। सीसीटीवी फुटेज और सूचना संकलन के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। इस मामले में पुलिस ने पहले 1 जुलाई 2025 को दो आरोपियों, बघेलसिंह और मनदीप उर्फ मैक्सी, दोनों निवासी पंजाब को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

फरार चल रहे तीसरे आरोपी चरणजीत सिंह उर्फ चन्नी (28) निवासी खिराजपुर, तहसील राजपुरा (पंजाब) के बारे में जानकारी मिली कि वह सब जेल राजगढ़ में न्यायिक हिरासत में है। इस सूचना पर सरदारशहर पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट के जरिए उसे गिरफ्तार किया।

पुलिस अब गिरफ्तार आरोपी चरणजीत सिंह से अन्य वारदातों के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है। इस पूरी कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक हिम्मतसिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles