नीमकाथाना में गैस सिलेंडर को लेकर हाहाकार, घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिल रही राहत
नीमकाथाना में गैस सिलेंडर को लेकर हाहाकार, घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिल रही राहत
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
नीमकाथाना : जिले के नीमकाथाना क्षेत्र में इन दिनों रसोई गैस सिलेंडर को लेकर हालात चिंताजनक बने हुए हैं। आम लोगों को गैस सिलेंडर प्राप्त करने के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद भी कई उपभोक्ताओं को सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है।
उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस बुकिंग करवाए 5 दिन से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक सिलेंडर की आपूर्ति नहीं हो सकी है। गैस गोदामों के बाहर सुबह से ही लंबी कतारें लग रही हैं, जिनमें महिलाएं, बुजुर्ग और मजदूर वर्ग के लोग शामिल हैं। लोग अपनी दैनिक दिनचर्या छोड़कर सिलेंडर के इंतजार में खड़े नजर आ रहे हैं।
छावनी गैस गोदाम पर लाइन में लगे एक बुजुर्ग ने बताया कि वह सुबह 6 बजे टोड़ा गांव से आए, लेकिन कई घंटे इंतजार के बाद भी उन्हें सिलेंडर नहीं मिला। उन्होंने कहा कि खेतों में फसल कटाई का समय है, लेकिन गैस के लिए लाइन में लगने से खेती का काम प्रभावित हो रहा है।

वहीं मोंटू गैस एजेंसी के गोदाम पर लाइन में लगे हीरालाल और श्योचंद ने बताया कि वे सुबह 4 बजे घर से निकलकर 4:30 बजे लाइन में लग गए थे। टोकन मिलने के बावजूद भी उन्हें अभी तक सिलेंडर नहीं मिला।
स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी होने के आरोप भी लगाए हैं, जिससे आम उपभोक्ताओं को समय पर गैस नहीं मिल पा रही है।
हालांकि एजेंसी संचालक मोंटू कृष्णिया का कहना है कि क्षेत्र में गैस की कोई किल्लत नहीं है। उनके अनुसार पहले जितनी आपूर्ति होती थी, उतनी ही अब भी हो रही है, लेकिन अफवाहों के चलते लोग जरूरत से अधिक बुकिंग कर रहे हैं और सिलेंडरों का अनावश्यक संग्रहण कर रहे हैं।
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि समस्या का शीघ्र समाधान किया जाए तथा कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2067744

