झुंझुनूं में परिवहन विभाग की कार्रवाई, बिना परमिट बस जब्त, लाखों की वसूली
परिवहन विभाग को लगभग 15 लाख रुपए का राजस्व प्राप्त होने का अनुमान
झुंझुनूं : जिला परिवहन अधिकारी मोनू सिंह के निर्देशन में परिवहन विभाग की टीम द्वारा टैक्स चोरी करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में विभाग की विभिन्न टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए कई वाहनों को जब्त किया और लाखों रुपए की वसूली की।
परिवहन निरीक्षक रमेश कुमार यादव ने बिना परमिट संचालित एक बस को पकड़कर बगड़ थाने में जब्त किया। इसी मालिक की एक अन्य बस पर 2 लाख 63 हजार 101 रुपए बकाया पाए गए, जिसकी वसूली राजस्थान कराधान अधिनियम 1951 की धारा 13ए के तहत चल संपत्ति को जब्त कर की जाएगी।

विभाग द्वारा एक पेवर मशीन को भी कब्जे में लेकर 6 लाख 70 हजार 864 रुपए की वसूली की गई। इसके अलावा एफसीआई गोदाम से बिना कर के चल रहे एक ट्रक को जब्त कर कार्यालय में खड़ा किया गया।
इसी प्रकार परिवहन निरीक्षक जयसिंह द्वारा दो लोडर जब्त किए गए, जबकि परिवहन निरीक्षक रोहिताश भागासरा ने चार ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की।
इस पूरी कार्रवाई के परिणामस्वरूप परिवहन विभाग को लगभग 15 लाख रुपए का राजस्व प्राप्त होने का अनुमान है। विभाग की इस कार्रवाई से टैक्स चोरी करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2067728

