फतेहपुर में मामूली विवाद ने लिया खौफनाक रूप, युवक की हत्या, दो घायल
फतेहपुर में मामूली विवाद ने लिया खौफनाक रूप, युवक की हत्या, दो घायल
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
फतेहपुर : जिले के फतेहपुर कस्बे में चार बत्ती चौक के पास स्थित कुम्हारों के मोहल्ले में बुधवार रात पड़ोसियों के बीच हुई मामूली कहासुनी ने गंभीर रूप ले लिया। विवाद के दौरान एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई, जबकि बीच-बचाव करने आए दो लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार वार्ड 20 निवासी 22 वर्षीय प्रतीक उर्फ पिन्नू बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे अपने घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान पड़ोसी कालूराम कुम्हार वहां पहुंचा और दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई।
आरोप है कि कालूराम ने धारदार हथियार से प्रतीक पर हमला कर दिया, जिससे उसके पेट में गंभीर चोट आई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल अवस्था में परिजन और आसपास के लोग प्रतीक को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के दौरान बीच-बचाव करने आए आरोपी के पिता बजरंग लाल भी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सिर में चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सीकर रेफर किया गया। वहीं एक अन्य घायल रामप्रसाद को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
बताया जा रहा है कि घटना के समय मृतक के माता-पिता किसी रिश्तेदार के निधन के कारण हिसार गए हुए थे और वह घर पर अन्य परिजनों के साथ था।
सूचना मिलते ही शहर कोतवाल महेंद्र मीणा सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है तथा घटना के कारणों की गहन जांच की जा रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2067758


