तालछापर अभ्यारण्य में पक्षी उत्सव शुरू:छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यकमों की प्रस्तुतियां दी
तालछापर अभ्यारण्य में पक्षी उत्सव शुरू:छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यकमों की प्रस्तुतियां दी
सुजानगढ़ : तालछापर के कृष्ण मृग अभयारण्य में पक्षी उत्सव का शुभारंभ हुआ। जिला प्रशासन, वन विभाग और छापर नगर पालिका के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हो रहे दो दिवसीय उत्सव की वन्देमातरम से शुरुआत हुई। दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का उदघाटन हुआ। बाद में अतिथियों का स्वागत किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने खेजड़ली आन्दोलन से जुड़े गीत सहित कई सांस्कृतिक कार्यकमों की प्रस्तुतियां दी। उत्सव में पंच गौरव प्रदर्शनी और बच्चों की प्रतियोगिताएं भी रखी गई।

पर्यावरण को बचाकर ही मानवता का विकास किया जा सकता है-कलेक्टर
जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने अपने सम्बोधन में कहा कि तालछापर अभयारण्य विश्व स्तर की धरोहर है। उन्होंने बताया कि पक्षी उत्सव में यहां दो दिन में दो हजार से ज्यादा स्कूली बच्चों को महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएगी। कलेक्टर कहा कि पशु, पक्षी, पहाड़ और पर्यावरण को बचाकर ही मानवता का विकास किया जा सकता है।
रविवार को पहले दिन विशेषज्ञ वार्ता, प्रकृति प्रश्नोत्तरी, चित्रकला प्रतियोगिता, पक्षी दर्शन सैर एवं शाम को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन रखा गया है। वहीं सोमवार को दूसरे दिन जसवंतगढ़ वेटलैंड में पक्षी दर्शन भ्रमण, शैक्षणिक वार्ता सहित वृक्षारोपण के साथ उत्सव का समापन होगा।

ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में एडीएम सन्तोष मीणा, एडिशनल एसपी दिनेश कुमार, एसडीएम ओमप्रकाश वर्मा, तहसीलदार गिरधारीलाल पारीक, डीएफओ भवानी सिंह, एसीएफ क्रान्ति सिंह, रेंजर उमेश बागोतिया, सीबीईओ सुनीता पूनिया, हरलाल सहारण, पूसाराम गोदारा, मनोज मेघवाल, राजकुमार रिणवा, नीलोफर गौरी, खेमाराम मेघवाल, मनभरी देवी, संतोष मेघवाल, जयश्री दाधीच, सविता राठी, सूरत सिंह पूनिया, सीताराम भोभरिया, श्रवण प्रजापत, केसी मालू, धर्मेन्द्र कीलका मौजूद रहे। उत्सव का संयोजन मुदित तिवारी ने किया। संचालन चंद्रशेखर पारीक ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2019504


