टमकोर में एक रात में टूटे 10 घरों के ताले:लाखों की चोरी, इलाके में दहशत, पुलिस ने किया मौका मुआयना
टमकोर में एक रात में टूटे 10 घरों के ताले:लाखों की चोरी, इलाके में दहशत, पुलिस ने किया मौका मुआयना
झुंझुनूं : जिले के टमकोर कस्बे में बीती बेखौफ चोरों ने कस्बे के अलग-अलग मोहल्लों में एक ही रात में करीब 10 घरों को अपना निशाना बनाया। सुबह जब मोहल्ले के लोग जागे और घर के बाहर ताले टूटे देखे, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में हुई चोरी की वारदातों से पूरे कस्बे में हड़कंप मच गया है और स्थानीय निवासियों में भारी रोष व्याप्त है।
जानकारी के अनुसार चोरों ने बेहद शातिराना तरीके से उन घरों को निशाना बनाया जहां परिवार के सदस्य किसी कार्यक्रम में बाहर गए हुए थे या घर खाली थे। पीड़ित परिवारों ने बताया कि चोर अलमारियों और संदूकों के ताले तोड़कर नकदी, सोने-चांदी के कीमती जेवरात और अन्य कीमती सामान समेट ले गए।


चोरी गए माल की कुल कीमत लाखों में बताई जा रही है, जिसका सटीक आकलन पुलिस की विस्तृत रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगा। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और पीड़ित परिवार पुलिस थाने पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम तुरंत हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। साक्ष्य जुटाने के लिए झुंझुनूं से SFSL (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेट्री) की विशेष टीम को बुलाया गया। फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने प्रभावित घरों से फिंगरप्रिंट और फुटप्रिंट के नमूने एकत्र किए हैं।
CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस, सुरक्षा पर उठे सवाल
पुलिस कस्बे के मुख्य चौराहों और घरों के बाहर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि संदिग्धों की पहचान की जा सके। हालांकि, दिन भर चली जांच के बावजूद अभी तक पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लगा है। एक ही रात में 10 घरों में सेंधमारी ने पुलिस की गश्त व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने सुरक्षा पुख्ता करने की मांग की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2044221


