दरगाह बगड़ शरीफ में हजरत शाह अब्दुल अज़ीज़ का 46वां उर्स 26 से, जयपुर से आएंगे मशहूर कव्वाल, जायरीनों के लिए लंगर व ठहरने की व्यवस्था
चार दिवसीय उर्स 29 जनवरी तक, झंडे की रस्म से होगी शुरुआत, कुल के साथ समापन
बगड़ : दरगाह बगड़ शरीफ स्थित हजरत इज्जतुल्लाह शाहे में हजरत शाह अब्दुल अज़ीज़ रहमतुल्लाह अल्लेही का 46वां उर्स मुबारक चार दिवसीय आयोजन के साथ मनाया जाएगा। उर्स का आयोजन 26 जनवरी से 29 जनवरी 2026 तक सोमवार से जुमेरात तक चलेगा।
दरगाह बगड़ के गद्दीनशीन पीर दीन मोहम्मद शाह ने बताया कि 26 जनवरी को झंडे की रस्म के साथ उर्स की विधिवत शुरुआत होगी, जबकि 29 जनवरी को कुल की रस्म के साथ उर्स का समापन किया जाएगा।
चार दिन मेला, लंगर और कव्वाली का आयोजन
उर्स के दौरान दरगाह परिसर में बाहर से आने वाले जायरीनों के लिए रहने व खाने की समुचित व्यवस्था की जाएगी। दरगाह में लगातार लंगर चलेगा। इसके साथ ही उर्स के मौके पर मेला भी लगेगा, जिसमें चादर, फूल-मालाएं और प्रसाद की दुकानें सजेंगी।
सर्दी के मौसम को देखते हुए विशेष इंतजाम किए गए हैं। उर्स के दौरान जयपुर से प्रसिद्ध कव्वाल कव्वाली पेश करेंगे, जिनकी सूफियाना कव्वालियों से दरगाह परिसर में शमा बंधी रहेगी और बड़ी संख्या में जायरीन शिरकत करेंगे।
चादरपोशी और दुआओं का सिलसिला
दरगाह के शहजादा-ए-मोहम्मद अबरार शाह ने बताया कि उर्स के दौरान अकीदतमंद चादरें चढ़ाकर दुआएं मांगेंगे। उन्होंने बताया कि हर माह की तरह इस माह भी चांद की 17वीं मनाई गई, इसी अवसर पर आगामी उर्स का औपचारिक ऐलान किया गया। चार दिवसीय 46वें उर्स के दौरान देशभर से बड़ी संख्या में जायरीनों के बगड़ शरीफ पहुंचने की उम्मीद है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2044306

