स्वयं सहायता समूह एस एच जी की महिलाओं की तीन दिवसीय गुणवत्ता नियंत्रण एवं गुणवत्ता आश्वासन प्रशिक्षण आयोजित
स्वयं सहायता समूह एस एच जी की महिलाओं की तीन दिवसीय गुणवत्ता नियंत्रण एवं गुणवत्ता आश्वासन प्रशिक्षण आयोजित
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
राजगढ़ : राजगढ़ ब्लॉक में स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाओं के लिए तीन दिवसीय गुणवत्ता नियंत्रण एवं गुणवत्ता आश्वासन प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण राइजिंग एंड एक्सीलरेटिंग एमएसएमई परफॉर्मेंस (RAMP) पहल के तहत 5 से 7 जनवरी 2026 तक चला। इसका आयोजन आयुक्त उद्योग, वाणिज्य एवं CSR विभाग द्वारा किया गया था।
प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य SHG की महिला सदस्यों को गुणवत्तापूर्ण मार्केटिंग, ब्रांडिंग और बाजार की प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करना था। इस कार्यक्रम में राजगढ़ ब्लॉक की कुल 30, SHG महिला सदस्यों ने भाग लिया। लोकपाल श्री लालचंद ने एक दिन महिलाओं का मार्गदर्शन किया।
प्रतिभागियों को उत्पाद की पहचान बढ़ाने, बाजार में प्रतिस्पर्धा के लिए प्रभावी रणनीतियाँ तैयार करने और आय सृजन के नए अवसरों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त, महिलाओं का आगामी व्यवसाय के लिए उद्यम पंजीकरण भी कराया गया।
प्रशिक्षण के समापन अवसर पर सेवानिवृत्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नियाज़ मोहम्मद गहलोत ने महिलाओं का सम्मान किया। एमएसएमई मित्र जगदीश प्रसाद प्रजापत और प्रशिक्षक आराधना शर्मा ओर रिहाना पठान ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया। यह प्रशिक्षण SHG महिला उद्यमियों को अपने उत्पादों की प्रभावी मार्केटिंग करने, बाजार में मजबूत पहचान स्थापित करने और आर्थिक आत्मनिर्भरता प्राप्त करने में सहायक होगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2044496

