[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी के जुझारपुर राजकीय स्कूल में शैक्षणिक सामग्री वितरित:पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने का आह्वान किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी के जुझारपुर राजकीय स्कूल में शैक्षणिक सामग्री वितरित:पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने का आह्वान किया

खेतड़ी के जुझारपुर राजकीय स्कूल में शैक्षणिक सामग्री वितरित:पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने का आह्वान किया

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के जुझारपुर की राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल में बुधवार को शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई। इस दौरान पौधारोपण भी किया गया और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पीईओ रतनसिंह दहिया थे, जबकि अध्यक्षता प्यारेलाल जांगिड़ ने की। अतिथियों ने शिक्षा की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

भामाशाह जयप्रकाश जांगिड़ और अनिल कुमार ने स्कूल के विद्यार्थियों को स्वेटर, जूते-मोजे और टोपी वितरित किए। मुख्य अतिथि रतन सिंह दहिया ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों के भविष्य निर्माण में शिक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने संस्कारवान शिक्षा देने और बच्चों को सच्चाई एवं राष्ट्र भक्ति के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया।

इस अवसर पर अतिथियों ने स्कूल का अवलोकन किया और पौधारोपण भी किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का संदेश दिया। स्कूल स्टाफ ने अतिथियों का शाल ओढ़ाकर सम्मान किया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं। संस्था प्रधान जगमाल सिंह ने भामाशाहों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस मौके पर वीरेंद्र अवाना, सतपाल, सुनील जांगिड़, भगीरथ लाल, कृष्ण कुमार, दिनेश जांगिड़, विजेन्द्र, लोकेश, नरेश कुमार सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles