[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विश्वकर्मा जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की मांग:जांगिड़ समाज ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

विश्वकर्मा जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की मांग:जांगिड़ समाज ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

विश्वकर्मा जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की मांग:जांगिड़ समाज ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

रींगस : रींगस में अखिल भारतीय जांगिड़ समाज के पदाधिकारियों ने भगवान विश्वकर्मा जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की है। इस संबंध में समाज के प्रतिनिधियों मूलचंद जांगिड़ और नगर पालिका पार्षद मोतीराम डीएम जांगिड़ ने उपखंड अधिकारी बृजेश कुमार गुप्ता को मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नाम एक ज्ञापन सौंपा।

उपखंड अधिकारी गुप्ता ने ज्ञापन स्वीकार करते हुए जांगिड़ समाज के पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि उनके प्रस्ताव और ज्ञापन पर नियमानुसार कार्रवाई कर उसे तत्काल आगे प्रेषित किया जाएगा।

अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मुकेश जांगिड़ ने उपखंड अधिकारी को बताया कि भगवान विश्वकर्मा की पूजा केवल जांगिड़ सुथार समाज ही नहीं, बल्कि स्वर्णकार, लुहार, पांचाल, कुमावत, ठठेरा, मूर्तिकार, शिल्पी सहित सर्वसमाज द्वारा की जाती है।

कारखानों, फैक्ट्रियों और सरकारी व निजी कल-कारखानों में काम करने वाले अधिकारी व कर्मचारी भी विश्वकर्मा जयंती पर विशेष पूजा-अर्चना करते हैं। शिल्पकार और औद्योगिक क्षेत्रों से जुड़े लोग पीढ़ियों से कार्य शुरू करने से पहले भगवान विश्वकर्मा की पूजा करते आ रहे हैं। उन्हें इंजीनियरिंग और शिल्प देवता के रूप में भी जाना जाता है।

जांगिड़ समाज के लोगों ने बताया कि देशभर में निवास करने वाले जांगिड़ समाज के लोग इस बार 31 जनवरी को विश्वकर्मा जयंती मनाएंगे। सरकार ने अन्य कई समाजों के देवताओं की जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। ऐसे में भगवान विश्वकर्मा जयंती को भी सार्वजनिक अवकाश घोषित करने से आमजन को खुशी मिलेगी और ये जयंती बड़े स्तर पर त्योहार के रूप में मनाई जा सकेगी। इससे देशभर में रहने वाले लोग अपने घर पहुंचकर भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर सकेंगे।

इस अवसर पर अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा के पूर्व जिलाध्यक्ष चोयल चौथमल जांगिड़, मीनू विश्वकर्मा, जगदीश प्रसाद जांगिड़, प्रहलाद जांगिड़, मक्खन लाल जांगिड़, मोहन लाल जांगिड़, मोतीराम डीएम जांगिड़, मूलचंद जांगिड़, गिर्राज जांगिड़, श्रवण कुमार, नाथूलाल, अशोक कुमार, दिनेश कुमार जांगिड़ सहित समाज के अनेक पदाधिकारी और प्रबुद्धजन उपस्थित थे।

Related Articles