भीमसाना डेम में घटिया सामग्री का आरोप:पूर्व विधायक डॉ. कृष्णा पूनिया धरने में शामिल
भीमसाना डेम में घटिया सामग्री का आरोप:पूर्व विधायक डॉ. कृष्णा पूनिया धरने में शामिल
सादुलपुर : सादुलपुर के भीमसाना गांव में निर्माणाधीन डेम में घटिया सामग्री के इस्तेमाल के विरोध में चल रहे धरना-प्रदर्शन को मंगलवार को पूर्व विधायक डॉ. कृष्णा पूनिया शामिल हुए। उन्होंने कहा कि डेम को किसी भी कीमत पर भ्रष्टाचार की भेंट नहीं चढ़ने दिया जाएगा।
डॉ. पूनिया ने बताया कि भीमसाना डेम को पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में स्वीकृति मिली थी। यह डेम 26 गांवों के लिए पीने के पानी का मुख्य स्रोत है। उन्होंने जोर देकर कहा कि ऐसे महत्वपूर्ण जनहित के प्रोजेक्ट में घटिया सामग्री का उपयोग बिल्कुल अस्वीकार्य है।
उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार के दो साल पूरे होने के बावजूद विकास के नाम पर कोई काम नहीं हुआ है। ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में बिजली और पानी की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।
इस धरना-प्रदर्शन के दौरान महेंद्र सहारण, जयप्रकाश दलाल, राधेश्याम शर्मा, करतार टांडी, सुनील, सुरेश कुमार और धर्मवीर सिहाग सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043665


