पुलिस ने साइबर ठगी में युवक को किया गिरफ्तार:खाते से 9.60 लाख रुपए के साइबर फ्रॉड लेनदेन का खुलासा
पुलिस ने साइबर ठगी में युवक को किया गिरफ्तार:खाते से 9.60 लाख रुपए के साइबर फ्रॉड लेनदेन का खुलासा
चूरू : चूरू में साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन म्यूल हंटर’ के तहत साइबर थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में आरोपी के बैंक खाते से साइबर फ्रॉड से जुड़े करीब 9 लाख 60 हजार रुपए के लेन-देन का खुलासा हुआ है।
साइबर थाना पुलिस के अनुसार म्यूल अकाउंट से जुड़ी शिकायतों की जांच के दौरान एक बैंक खाता संदिग्ध पाया गया था। जांच में यह खाता चूरू निवासी श्रीजय उर्फ गोपाल नाई के नाम से होना सामने आया।
पुलिस ने बताया कि खाते से जुड़े रिकॉर्ड और साइबर पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की जांच करने पर चार अलग-अलग मामलों में कुल नौ लाख 60 हजार रुपए के लेन-देन का पता चला। जांच में यह भी सामने आया कि खाते में साइबर ठगी की राशि आने के बाद आरोपी उसे तुरंत निकाल लेता था।
पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए वार्ड 17 निवासी श्रीजय उर्फ गोपाल (27) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ कर पुलिस ने आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं। अनुसंधान में आरोपी के खिलाफ बीएनएस और आईटी एक्ट के तहत अपराध प्रमाणित पाया गया है। साइबर थाना पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2204462


