[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

टायर में चप्पल फंसने से बाइक स्लीप:महिला सहित तीन घायल अस्पताल में भर्ती, लादड़िया के पास हादसा

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

टायर में चप्पल फंसने से बाइक स्लीप:महिला सहित तीन घायल अस्पताल में भर्ती, लादड़िया के पास हादसा

टायर में चप्पल फंसने से बाइक स्लीप:महिला सहित तीन घायल अस्पताल में भर्ती, लादड़िया के पास हादसा

चूरू : चूरू के दूधवाखारा थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक बाइक के टायर में चप्पल फंसने से बाइक फिसल गई। इस हादसे में एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत 108 एंबुलेंस की मदद से डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने उनका इलाज किया।

अस्पताल चौकी को दी गई जानकारी के अनुसार, लादड़िया निवासी सुल्तान (55), दीपू (18) और महिला राजेश (45) बाइक पर चूरू आ रहे थे। लादड़िया के पास हाईवे पर तेज रफ्तार बाइक के टायर में अचानक चप्पल फंस गई, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में सुल्तान, दीपू और राजेश घायल हो गए। फिलहाल तीनों घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है और उनका अस्पताल में इलाज जारी है।

Related Articles