[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

महिलाएं समाज की प्रगति का आधार, उद्यमिता और स्टार्टअप्स में बढ़ें आगे : जिला कलक्टर सुराणा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

महिलाएं समाज की प्रगति का आधार, उद्यमिता और स्टार्टअप्स में बढ़ें आगे : जिला कलक्टर सुराणा

नारी चौपाल एवं नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा और अधिकारों पर हुआ संवाद

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान 

चूरू : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को जिला परिषद सभागार में नारी चौपाल एवं नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा, सीईओ श्वेता कोचर, बसंत शर्मा सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा और अधिकारों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने कहा कि महिलाएं समाज की प्रगति का आधार हैं। महिला सशक्तिकरण और अधिकारों की सुरक्षा से ही सामाजिक विकास संभव है।

उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं से महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है और उनका आत्मविश्वास मजबूत हुआ है। राजीविका जैसी गतिविधियों से ग्रामीण क्षेत्रों में महिला उद्यमिता को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने महिलाओं से व्यापार, उद्यमिता और स्टार्टअप के क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया।

सुराणा ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से स्टार्टअप कल्चर को बढ़ावा देने के लिए बूट कैंप जैसी गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं, जिनके माध्यम से बालिकाएं स्टार्टअप और वेब डेवलपिंग जैसी गतिविधियों में आगे बढ़ रही हैं।

सीईओ श्वेता कोचर ने महिलाओं से शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सशक्तिकरण पर ध्यान देने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बनने की अपील की। वहीं बसंत शर्मा ने कहा कि महिलाओं की हर क्षेत्र में भागीदारी बढ़ रही है और महिला सशक्तिकरण विकसित समाज एवं राष्ट्र निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

कार्यक्रम में महिला अधिकारिता विभाग, पुलिस, चिकित्सा, राजीविका एवं साइबर सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों ने महिलाओं को विभिन्न योजनाओं और सेवाओं की जानकारी दी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना के तहत मीनाक्षी को 12 लाख 50 हजार रुपए सब्सिडी राशि का चेक, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के लाभार्थियों को सहायता राशि तथा लाडो प्रोत्साहन योजना के तहत लाभार्थी को राशि एवं उपहार प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में सुरेश सारस्वत, विमला गढ़वाल, मोहन गढ़वाल, अर्चना कोठारी, हरीश वर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। संचालन ज्योति वर्मा ने किया।

Related Articles