राजकीय महाविद्यालय बुहाना में स्नातक प्रथम सेमेस्टर की वरीयता सूची जारी
13 जून तक दस्तावेज सत्यापन और शुल्क जमा कराने का मौका
बुहाना : आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा राजस्थान, जयपुर की ओर से मंगलवार को राजकीय महाविद्यालय बुहाना में स्नातक प्रथम सेमेस्टर प्रवेश के लिए अंतिम वरीयता सूची एवं प्रतीक्षा सूची जारी कर दी गई।
प्रवेश नोडल अधिकारी डॉ. राकेश कुमार एवं कमल कुमार ने बताया कि विभिन्न वर्गों की वरीयता सूची की कट ऑफ जारी की गई है। इसमें सामान्य पुरुष वर्ग की कट ऑफ 72.20, सामान्य महिला 79.80, ईडब्ल्यूएस पुरुष 64.60, ओबीसी 57.40, एससी पुरुष 59.60 और एससी महिला 61.80 रही।
उन्होंने बताया कि शेष विद्यार्थियों को सामान्य वर्ग की प्रतीक्षा सूची में शामिल किया गया है। वरीयता एवं प्रतीक्षा सूची में शामिल विद्यार्थी 13 जून 2026 तक अपने मूल दस्तावेजों का सत्यापन महाविद्यालय कार्यालय में करवाकर ई-मित्र के माध्यम से शुल्क जमा करवा सकते हैं। महाविद्यालय में प्रवेशित विद्यार्थियों की प्रथम सूची का प्रकाशन 15 जून 2026 को किया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2204667

