[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्वच्छ भारत मिशन: उदयपुरवाटी में सफाई व्यवस्था मजबूत करने के लिए रजत प्रभारी व सुशील सैनी बने सह-प्रभारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

स्वच्छ भारत मिशन: उदयपुरवाटी में सफाई व्यवस्था मजबूत करने के लिए रजत प्रभारी व सुशील सैनी बने सह-प्रभारी

गंदगी की फोटो व्हाट्सएप ग्रुप में डालने पर तुरंत होगा समाधान, भाजपा नेताओं का जताया आभार

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : कैलाश बबेरवाल

उदयपुरवाटी : कस्बे में स्वच्छ भारत मिशन के तहत सफाई व्यवस्था को अधिक प्रभावी व सुदृढ़ और आमजन के प्रति जवाबदेह बनाने के लिए नई नियुक्तियां की गई हैं। नगर पालिका क्षेत्र में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा समस्याओं का त्वरित निस्तारण के लिए रजत मौर्य को प्रभारी एवं सुशील सैनी को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। स्वच्छ भारत मिशन राजस्थान के समन्वयक के.के. गुप्ता द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार इन नियुक्तियों का मुख्य उद्देश्य नगर पालिका क्षेत्र में स्वच्छता संबंधी शिकायतों का मौके पर ही त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।

व्हाट्सएप पर फोटो भेजते ही होगी कार्रवाई
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि नगर पालिका क्षेत्र में कहीं भी गंदगी, कचरे के ढेर या सफाई व्यवस्था में लापरवाही दिखने पर नागरिक उसकी फोटो खींचकर सीधे व्हाट्सएप समूह में साझा कर सकते हैं। सूचना मिलते ही प्रभारी रजत और सह-प्रभारी सुशील सैनी टीम के साथ मिलकर शिकायत का शीघ्र निस्तारण करेंगे व आमजन को राहत प्रदान करेंगे।

शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार
इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के मिलने पर नवनियुक्त प्रभारी रजत एवं सह-प्रभारी सुशील सैनी ने भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड एंबेसडर कृष्ण कुमार गुप्ता एवं भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरी का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे पूरी निष्ठा के साथ कस्बे को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए कार्य करेंगे।

Related Articles