[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

न्याय के मंदिर में जनसेवा की पहल: जिला उपभोक्ता आयोग परिसर में विश्राम स्थल और शीतल जल मंदिर का लोकार्पण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

न्याय के मंदिर में जनसेवा की पहल: जिला उपभोक्ता आयोग परिसर में विश्राम स्थल और शीतल जल मंदिर का लोकार्पण

परिवादियों को मिलेगी सुविधा, भामाशाहों के सहयोग से हुआ जनहित कार्य

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग परिसर में बुधवार को परिवादियों एवं आमजन की सुविधा के लिए ‘डॉ. जेसी जैन स्मृति विश्राम स्थल’ और ‘आपणो मीठो ठंडो पाणी रो स्थल’ का भव्य लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं तथा गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी में लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई।

इस अवसर पर न्यायाधीश अजय गोदारा, न्यायाधीश इसरार खोखर, न्यायाधीश बीएल चंदेल, जिला कलक्टर डॉ. अरुण गर्ग, पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर, उपभोक्ता आयोग अध्यक्ष मनोज कुमार मील, सदस्य प्रमेन्द्र कुमार सैनी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

उपभोक्ता आयोग अध्यक्ष मनोज कुमार मील की पहल पर बनाए गए इन जनहित कार्यों में 500 लीटर क्षमता का आधुनिक आरओ एवं चिलर वाटर प्लांट लगाया गया है, जिससे परिवादियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और आमजन को शुद्ध एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध होगा।

वहीं डॉ. जेसी जैन स्मृति विश्राम स्थल में 9 सीमेंटेड बेंच लगाई गई हैं, जहां करीब 27 लोग एक साथ बैठकर आराम कर सकते हैं। स्थल पर शेड की व्यवस्था भी की गई है, जिससे गर्मी और बारिश से राहत मिलेगी।

जिला कलक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने कहा कि न्यायिक अधिकारी, प्रशासन और भामाशाहों की सकारात्मक सोच जब धरातल पर आती है तो आमजन को सीधा लाभ मिलता है। उन्होंने कहा कि प्यासे को ठंडा पानी और धूप में राहगीर को छाया मिलना भी बड़ी सेवा है।

कार्यक्रम में जिला अभिभाषक संस्था के पूर्व अध्यक्षों एवं जिले के विभिन्न बार संघों के अध्यक्षों का भी सम्मान किया गया। इस दौरान जिला अभिभाषक संस्था के पूर्व अध्यक्ष सतीश कुलहरी, मदनसिंह गिल, उम्मेदराज सैनी, बिरजू सिंह शेखावत सहित अन्य अधिवक्ताओं का सम्मान किया गया।

आयोग अध्यक्ष मनोज कुमार मील ने बताया कि उनके कार्यकाल के 2380 दिन पूरे होना भी एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता आयोग परिसर में बनाए गए विश्राम स्थल में उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम से जुड़ी जानकारी के लिए होर्डिंग भी लगाए गए हैं, जिससे परिवादी अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो सकेंगे। कार्यक्रम में लायंस क्लब झुंझुनूं, श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था सहित कई भामाशाहों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा।

Related Articles