[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में ऑटो-टैक्सी चालकों को मिलेंगे यूनिक टोकन, बिना टोकन संचालन पर होगी कार्रवाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में ऑटो-टैक्सी चालकों को मिलेंगे यूनिक टोकन, बिना टोकन संचालन पर होगी कार्रवाई

अपराध रोकथाम और चालकों की पहचान के लिए पुलिस का अभियान

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : शहर में अपराधों की रोकथाम और ऑटो-टैक्सी चालकों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए झुंझुनूं पुलिस ने नई पहल शुरू की है। पुलिस अधीक्षक कुंवेंद्र सिंह के निर्देशन में यातायात शाखा की ओर से ऑटो एवं टैक्सी चालकों का रजिस्ट्रेशन कर उन्हें यूनिक टोकन नंबर जारी किए जा रहे हैं।

यातायात प्रभारी राधेश्याम सांखला ने बताया कि जारी किए गए टोकन नंबर को वाहन के आगे स्क्रीन पर लगाना अनिवार्य होगा। इससे किसी भी घटना की स्थिति में सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से वाहन और चालक की पहचान आसानी से की जा सकेगी।

यातायात शाखा द्वारा पिछले एक माह से चलाए जा रहे अभियान के तहत अब तक करीब 1300 ऑटो-टैक्सी चालकों को टोकन वितरित किए जा चुके हैं। चालकों द्वारा अपने स्तर पर टोकन छपवाकर वाहनों पर लगाए जा रहे हैं।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि बिना यूनिक टोकन नंबर के सड़क पर चलने वाले ऑटो-टैक्सी चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी चालकों को निर्धारित यूनिफॉर्म पहनने और यात्रियों से तय किराए से अधिक राशि नहीं लेने के लिए भी पाबंद किया जा रहा है।

पुलिस प्रशासन ने ऑटो-टैक्सी यूनियनों से अपील की है कि जिन चालकों ने अभी तक टोकन प्राप्त नहीं किया है, वे जल्द से जल्द यातायात शाखा में संपर्क कर रजिस्ट्रेशन करवाएं।

Related Articles