[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजस्थान दिव्यांग सेवा संस्थान की मासिक बैठक आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राजस्थान दिव्यांग सेवा संस्थान की मासिक बैठक आयोजित

दिव्यांगों को योजनाओं की जानकारी दी, खिलाड़ियों का किया सम्मान

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : राजस्थान दिव्यांग सेवा संस्थान की मासिक बैठक 10 जून को सुबह 10 बजे शहीद करणी राम रामदेव पार्क में आयोजित की गई। संस्थान के प्रदेश महामंत्री राकेश कुमार सिरोवा ने बताया कि बैठक के मुख्य अतिथि हरिराम महण रहे। इस दौरान दिव्यांगों के लिए संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा बस पास, रेलवे पास, दिव्यांग ऋण योजना और सिलाई मशीन योजना के आवेदन फॉर्म तैयार करवाए गए।

बैठक में दो दिव्यांगों को बैसाखी भी उपलब्ध करवाई गई। वहीं मलेशिया में आयोजित पैरा थ्रो चैंपियनशिप में जिले के तीन दिव्यांग खिलाड़ियों रहमते खातून, निर्मला कुमारी और अरुण कुमार द्वारा कांस्य पदक जीतने पर संस्थान की ओर से मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर शोयब लंगा, शालिक, मुकेश कंवर, नरेंद्र सिंह, सुभाष चंद्र, दाताराम गुर्जर, मनीराम, सुनीता, रोतास, अलीहसन, राजवीर शेखावत, रिछपाल सैनी, जयसिंह, सुमन, अमित सोनी, मुकेश सैनी, धर्मपाल, कमलेश सैनी सहित कई दिव्यांगजन उपस्थित रहे। बैठक में नाश्ता एवं शीतल पेय की व्यवस्था मंजू पांडे की ओर से की गई।

Related Articles