सीकर में शादी के नाम पर 2 लाख की ठगी, झारखंड की युवती का लिव-इन एग्रीमेंट कराया, 7 दिन बाद दुल्हन फरार
जीणमाता थाना इलाके का मामला, 5 लोगों पर नामजद केस दर्ज
सीकर : सीकर के जीणमाता थाना इलाके में शादी के नाम पर 2 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। लड़के का पिता अपने परिचित के जरिए ठगों के झांसे में आ गया। ठगों ने झारखंड निवासी लड़की का लिव-इन एग्रीमेंट भी बनवा दिया। 7 दिन बाद ही लड़की घर छोड़कर चली गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बेटे का रिश्ता कराने के लिए बिचौलिए को बोला था
सीकर के जीणमाता पुलिस थाने में दांतला निवासी रामेश्वरलाल ने कोर्ट के जरिए मुकदमा दर्ज करवाया कि 5 नवंबर 2025 को उन्होंने लाडपुर निवासी मंगलचंद से कहा कि मेरे लड़के की शादी के लिए कोई रिश्ता बताओ। तब मंगलचंद ने उन्हें कहा कि मेरे गांव का सागरमल झारखंड में रहता है और वहां पर लड़कों की शादी करवाता है। उसने हमारे गांव के चार-पांच लड़कों की शादी करवाई है।
ऐसे में रामेश्वरलाल ने मंगलचंद और सागरमल से कांटेक्ट किया। करीब 4 से 5 दिन बाद ही सागरमल ने रामेश्वरलाल को कॉल करके कहा कि आपके लड़के के लिए रिश्ता मिल गया है। इसके बाद 10 नवंबर को सागरमल ने गवाह सुरेश, विनोद निवासी झारखंड की उपस्थिति में रामेश्वरलाल के लड़के नेमीचंद का झारखंड निवासी सपना के साथ लिव-इन रिलेशन एग्रीमेंट बनवा दिया। इसके बदले मंगलचंद और सागरमल ने 2 लाख रुपए ले लिए।
लिव-इन एग्रीमेंट के बाद लड़की फरार
एग्रीमेंट बनने के बाद करीब 7 दिन तक तो सपना नेमीचंद के साथ रही और इसके बाद में 17 नवंबर को घर छोड़कर फरार हो गई जिसका अब तक कुछ पता नहीं चल पाया। अब रामेश्वरलाल की रिपोर्ट पर जीणमाता पुलिस ने सपना,विनोद कुमार,सुरेश, सागरमल और मंगलचंद के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करके इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दिया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043898


