सैनी समाज हॉस्टल जमीन आवंटन को रद्द करने का विरोध:9 जनवरी को पैदल मार्च, मांगें नहीं मानी तो उग्र आंदोलन की चेतावनी
सैनी समाज हॉस्टल जमीन आवंटन को रद्द करने का विरोध:9 जनवरी को पैदल मार्च, मांगें नहीं मानी तो उग्र आंदोलन की चेतावनी
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
सीकर : सीकर में सैनी समाज के हॉस्टल के लिए दी गई जमीन के आवंटन को रद्द करने के खिलाफ आज राष्ट्रीय फूले ब्रिगेड के पदाधिकारी और कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने इस फैसले को वापस लेने की मांग करते हुए जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा।
कांग्रेस नेता राजेश सैनी ने बताया कि पूर्ववर्ती अशोक गहलोत सरकार ने 5 अक्टूबर 2023 को सैनी समाज संस्था, सीकर को राधाकिशनपुरा में हॉस्टल के लिए 1500 वर्ग मीटर भूमि आवंटित की थी। संस्था ने इसकी चालान राशि भी यूआईटी में जमा करवा दी थी।
अब 1 जनवरी 2026 को यूआईटी द्वारा सैनी समाज संस्था को एक लेटर भेजा गया जिसमें बताया गया कि उनके हॉस्टल के लिए जो भूमि का आवंटन किया गया था वह निरस्त हो चुका है। जिसको लेकर समाज के लोगों में गहरा आक्रोश है।
सरकार ने तुरंत संज्ञान नहीं लिया तो बड़ा आंदोलन करेंगे
राजेश सैनी ने कहा कि सीकर अब शिक्षा का प्रमुख केंद्र बन चुका है। यहां पिछड़े वर्गों को शिक्षा से जोड़ने के लिए हॉस्टल जैसी सुविधाएं अत्यंत आवश्यक हैं। समाज के लोग कड़ी मेहनत से अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए धन जुटाते हैं, और यदि सीकर जैसे शहर में हॉस्टल उपलब्ध हो तो उनकी शिक्षा और बेहतर हो सकती है।
इसी मांग को लेकर आज जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम ज्ञापन देकर भूमि आवंटन रद्द करने के फैसले को वापस लेने की मांग की गई। यदि दो दिनों में सरकार इस फैसले को वापस नहीं लेती, तो 9 जनवरी को सीकर में सर्वसमाज का पैदल मार्च निकाला जाएगा।
यह मार्च तापड़िया बगीची से शुरू होकर शहर के विभिन्न रास्तों से गुजरते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचेगा, जहां फिर से कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा। यदि इसके बाद भी सरकार ध्यान नहीं देती, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
राजेश सैनी ने बताया कि यदि मौजूदा सरकार अपने फैसले को वापस नहीं लेती है तो हर चुनाव में समाज के लोग इन्हें वोट देने का बहिष्कार करेंगे जिसका खामियाजा इन्हें खुद को भुगतना पड़ेगा। आज ज्ञापन देने के दौरान जयप्रकाश सैनी,नरेश सैनी,विजेंद्र सैनी सहित कई लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043891


