गैस के लिए जूझ रही जनता, प्रोजेक्ट साइट पर ‘खुली लूट’! कुंभाराम लिफ्ट कैनाल में घरेलू सिलेंडरों से धड़ल्ले से वेल्डिंग
गैस के लिए जूझ रही जनता, प्रोजेक्ट साइट पर ‘खुली लूट’! कुंभाराम लिफ्ट कैनाल में घरेलू सिलेंडरों से धड़ल्ले से वेल्डिंग
गुढ़ागौड़जी : देशभर में गैस सिलेंडरों की किल्लत के बीच एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां आम लोग 20–25 दिन तक सिलेंडर के इंतजार में परेशान हैं, वहीं कुंभाराम लिफ्ट कैनाल प्रोजेक्ट में घरेलू गैस सिलेंडरों का खुलेआम दुरुपयोग किया जा रहा है। यहां पाइपों की वेल्डिंग जैसे व्यावसायिक कार्यों में घरेलू सिलेंडरों का इस्तेमाल किया जा रहा है, जो नियमों के खिलाफ है।
गुरुवार को जब मीडिया टीम मौके पर पहुंची और फोटो लेने लगी, तो कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। कर्मचारियों ने तुरंत सिलेंडरों को कट्टों से ढकने और बाद में मशीनों के बॉक्स में छिपाने की कोशिश की, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई।
नियमों के अनुसार, घरेलू गैस सिलेंडर केवल रसोई उपयोग के लिए निर्धारित हैं। व्यावसायिक या औद्योगिक कार्यों में इनके उपयोग पर सख्त प्रतिबंध है। इसके बावजूद इस तरह का खुला उल्लंघन प्रशासनिक निगरानी पर सवाल खड़े करता है।
प्रोजेक्ट इंचार्ज मनीष जैन ने मामले से अनभिज्ञता जताते हुए कहा कि यदि घरेलू सिलेंडरों का उपयोग पाया जाता है, तो जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
स्थानीयों में रोष, जांच की मांग
स्थानीय लोगों का कहना है कि एक तरफ जनता गैस के लिए भटक रही है, वहीं दूसरी ओर सरकारी प्रोजेक्ट में ही नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। उन्होंने इस मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2133702

