प्रदर्शन का असर: सिंघाना में चला सफाई अभियान, नाले की सफाई शुरू, सड़क से हटाया गंदा पानी
प्रदर्शन का असर: सिंघाना में चला सफाई अभियान, नाले की सफाई शुरू, सड़क से हटाया गंदा पानी
सिंघाना : कस्बे में गंदगी और जलभराव को लेकर ग्रामीणों के विरोध के बाद आखिरकार नगरपालिका प्रशासन हरकत में आ गया। गुरुवार को कर्मचारियों की टीम लगाकर सफाई अभियान शुरू किया गया। मुख्य बाजार से चिड़ावा बाइपास सर्किल तक बने नाले की सफाई कराई गई और सड़क पर जमा गंदा पानी हटाने का काम भी शुरू हुआ।
गौरतलब है कि नाले में लंबे समय से गंदगी जमा होने के कारण वह जाम हो गया था। इससे गंदा पानी सड़क पर फैलने लगा था, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
सड़क पर काई से बढ़ रहे थे हादसे
नाले की सफाई अधूरी छोड़ने और पट्टियां-चैंबर हटाने के बाद हालात और बिगड़ गए थे। ओवरफ्लो के कारण सड़क पर पानी भर गया, जिससे काई जमने लगी और रोजाना लोग फिसलकर चोटिल हो रहे थे। लोगों का निकलना तक मुश्किल हो गया था।
स्थानीय लोगों की समस्या को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद अब प्रशासन ने सुधारात्मक कदम उठाए हैं।
नगरपालिका ईओ सुरेंद्र कुमार ने बताया कि सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कर्मचारियों को लगाया गया है। नाले की सफाई और सड़क पर जमा पानी को हटाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है।
प्रशासनिक फेरबदल भी जारी
नगरपालिका में सहायक लेखाधिकारी के पद पर भी बदलाव की प्रक्रिया चल रही है। विजय सिंह के स्थान पर नरेंद्र कुमार की नियुक्ति के आदेश जारी हो चुके हैं, हालांकि नए अधिकारी ने अभी तक कार्यभार ग्रहण नहीं किया है।
ईओ ने बताया कि लंबित टेंडर प्रक्रियाएं भी जल्द पूरी कराई जाएंगी, ताकि सफाई और विकास कार्यों में तेजी लाई जा सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2133702


