नवलगढ़ में नृसिंह जयंती पर दो दिवसीय महोत्सव:यज्ञ, शोभायात्रा और महाआरती में उमड़े सैकड़ों श्रद्धालु
नवलगढ़ में नृसिंह जयंती पर दो दिवसीय महोत्सव:यज्ञ, शोभायात्रा और महाआरती में उमड़े सैकड़ों श्रद्धालु
नवलगढ़ : नवलगढ़ में भगवान नृसिंह के प्रकटोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक महोत्सव का आयोजन किया गया। श्री लक्ष्मी नृसिंह मंदिर और श्री नृसिंह भैरव धाम में हुए इस आयोजन में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
महोत्सव के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्री नृसिंह महायज्ञ संपन्न हुआ। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूर्ण आहुति प्रदान की।
गुरुवार शाम को भगवान श्री लक्ष्मी नृसिंह की सुसज्जित झांकी के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। ये यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी, जहां श्रद्धालुओं ने नृत्य-गायन किया और लोगों ने पुष्पवर्षा कर झांकी का स्वागत किया।
रात को मंदिर परिसर में महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। आरती के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जहां भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
मंदिर के महंत अरुण गौड़ ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। भक्तों ने सामूहिक सुंदरकांड पाठ में भी हिस्सा लिया। इस अवसर पर समाजसेवी कैलाश चोटिया और मुरली चोबदार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2133717

