[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आर्मी परेड के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू:पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं के लिए 11 से 13 जनवरी तक होगी परेड

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

आर्मी परेड के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू:पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं के लिए 11 से 13 जनवरी तक होगी परेड

आर्मी परेड के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू:पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं के लिए 11 से 13 जनवरी तक होगी परेड

नीमकाथाना : नीमकाथाना स्थित जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कार्यालय ने जयपुर में होने वाले आर्मी परेड के पूर्व अभ्यास को देखने के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया है। यह अभ्यास 11 से 13 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा। पंजीकरण नीमकाथाना, पाटन, रींगस, खंडेला और श्रीमाधोपुर क्षेत्रों के पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं के लिए है।

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल अजय शर्मा ने बताया कि इच्छुक पूर्व सैनिक और वीरांगनाएं 10 जनवरी तक कार्यालय में अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं। पंजीकरण प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए कर्मचारियों को अलग-अलग क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गिरधारीलाल को रींगस और श्रीमाधोपुर क्षेत्र, प्रकाशचंद कुड़ी को अजीतगढ़ और खंडेला क्षेत्र, जबकि मंजू कुमारी को नीमकाथाना और पाटन क्षेत्र की ड्यूटी दी गई है।

Related Articles