सरदारशहर के वार्ड 32-33 में जलभराव:मेगा हाईवे पर आमजन हो रहे परेशान, नाला बनाने की मांग
सरदारशहर के वार्ड 32-33 में जलभराव:मेगा हाईवे पर आमजन हो रहे परेशान, नाला बनाने की मांग
सरदारशहर : सरदारशहर में नगरपरिषद की लापरवाही के कारण वार्ड 32 और 33 में गंदे पानी की निकासी की समस्या गंभीर हो गई है। दोनों वार्डों से निकलने वाला दूषित पानी भंवरलाल जैसनसरिया की बाड़ी में जमा होता है, लेकिन उचित निकासी व्यवस्था न होने से यह बार-बार ओवरफ्लो होकर मुख्य मार्ग तक पहुंच जाता है।
शहर की एंट्री पर हो रहा जलभराव
यह स्थिति हर तीसरे-चौथे दिन उत्पन्न होती है, जिससे मेगा हाईवे से शहर में प्रवेश करने वाले मुख्य मार्ग पर जलभराव हो जाता है। जयपुर से हनुमानगढ़ जाने वाले मेगा हाईवे से जुड़े इस मार्ग पर यातायात का दबाव अधिक रहता है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
बड़े नाले का निर्माण कराने की मांग
स्थानीय निवासी आबिद खान ने बताया कि इस समस्या को लेकर नगर परिषद अधिकारियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने सुझाव दिया कि यदि यहां एक बड़े नाले का निर्माण किया जाए तो गंदे पानी की निकासी सुचारू हो सकती है और निवासियों को राहत मिल सकती है।
जल्द स्थायी समाधान की मांग
मानसून के दौरान यह समस्या और भी विकट हो जाती है। हल्की बारिश में ही सड़क पूरी तरह पानी से भर जाती है, जिससे आवागमन बाधित होता है और दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस समस्या का जल्द स्थायी समाधान करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2133702

