सिंघाना-सतनाली मार्ग पर जलभराव:दुकानदार और राहगीर परेशान, समाधान की मांग की
सिंघाना-सतनाली मार्ग पर जलभराव:दुकानदार और राहगीर परेशान, समाधान की मांग की
बुहाना : बुहाना क्षेत्र में हुई बारिश के बाद सिंघाना-सतनाली मुख्य सड़क पर गंभीर जलभराव की समस्या सामने आई है। सड़क पर पानी भर जाने से राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बारिश के दौरान बन जाती है स्थिति
सड़क के दोनों ओर स्थित दुकानदारों का कहना है कि हर वर्ष बारिश के दौरान यही स्थिति बन जाती है। पानी उनकी दुकानों में घुस जाता है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। दुकानदारों ने बताया कि तेज गति से गुजरने वाले वाहनों के कारण पानी का बहाव बढ़ जाता है और वह सीधे दुकानों में प्रवेश कर जाता है।
दुकानदारों ने इस समस्या को लेकर कई बार नगर पालिका और पीडब्ल्यूडी विभाग को शिकायत दी है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। लोगों ने जल्द से जल्द जल निकासी की उचित व्यवस्था कराने की मांग की है।
इस संबंध में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) सुरेन्द्र सिंह ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा सड़क निर्माण के दौरान कुछ स्थानों पर लेवल कम रहने के कारण पानी का भराव हो रहा है।
नगरपालिका ने पीडब्ल्यूडी को लिखा लेटर
ईओ सुरेन्द्र सिंह के अनुसार, नगर पालिका की ओर से इस समस्या को लेकर पीडब्ल्यूडी विभाग को पत्र भी लिखा गया है, लेकिन अभी तक कोई जवाब प्राप्त नहीं हुआ है। उन्होंने आश्वासन दिया कि नगर पालिका जल्द ही इस समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाएगी और स्थायी व्यवस्था करने का प्रयास किया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2215955

