ग्रामीणों ने आईटी केंद्र पर ताला जड़ा:महापालावास में ग्रामीण सेवा शिविर का बहिष्कार; अतिक्रमण का समाधान नहीं होने से नाराज
ग्रामीणों ने आईटी केंद्र पर ताला जड़ा:महापालावास में ग्रामीण सेवा शिविर का बहिष्कार; अतिक्रमण का समाधान नहीं होने से नाराज
सूरजगढ़ : सूरजगढ़ की ग्राम पंचायत महापालावास में ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान ग्रामीणों ने आईटी केंद्र पर ताला लगाकर कैंप का बहिष्कार कर दिया। सरपंच प्रतिनिधि सुखवीर लौहान के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और अपनी नाराजगी व्यक्त की।
अतिक्रमण का समाधान नहीं होने से नाराजगी
ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले तीन महीने से सरकनी जोहड़ की भूमि पर हुए अतिक्रमण का समाधान नहीं हुआ है। कई बार मांग उठाने के बावजूद भूमि की पैमाइश और अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया पूरी नहीं होने से ग्रामीणों में गहरा रोष है।
ग्रामीणों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है। इसमें उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक जोहड़ की भूमि का सीमांकन और अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। इसी कारण ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से ग्रामीण सेवा शिविर का बहिष्कार करने का निर्णय लिया।
ग्रामीणों ने प्रशासन से इस मामले का शीघ्र समाधान करने और जोहड़ की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे लंबे समय से चली आ रही समस्या का स्थायी हल निकल सकेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2215933

