[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बिलनियासर के 19 वर्षीय युवक की मौत:पिकअप से गिरकर हुआ था घायल, शव परिजनों को सौंपा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बिलनियासर के 19 वर्षीय युवक की मौत:पिकअप से गिरकर हुआ था घायल, शव परिजनों को सौंपा

बिलनियासर के 19 वर्षीय युवक की मौत:पिकअप से गिरकर हुआ था घायल, शव परिजनों को सौंपा

सांडवा : जसरासर तहसील के बिलनियासर निवासी 19 वर्षीय मुकेश सांसी की गाड़ी से गिरकर मौत हो गई। वह टेंट का सामान ले जा रहा था, तभी कातर-नागौर सड़क पर कांधलसर बस स्टैंड के पास यह हादसा हुआ।

पुलिस के अनुसार, मृतक के ताऊ हीराराम सांसी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि मुकेश मंगलवार को गांव अमरसर के किसी टेंट व्यवसायी के यहां काम करने गया था। बुधवार शाम करीब पांच बजे टेंट का सामान ले जाते समय वह पिकअप गाड़ी के अंदर से गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल मुकेश को तुरंत जसरासर सीएचसी ले जाया गया। जसरासर सीएचसी से भंवरलाल तरड़ ने परिजनों को सूचना दी। जब परिजन अस्पताल पहुंचे, तब तक मुकेश की मृत्यु हो चुकी थी।

जसरासर से शव को सांडवा सीएचसी लाया गया। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया गया और उसके बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

Related Articles