सुजानगढ़ में तेज आंधी से जनजीवन प्रभावित:होर्डिंग और टीनशेड उड़े, बिजली के 6 पोल क्षतिग्रस्त
सुजानगढ़ में तेज आंधी से जनजीवन प्रभावित:होर्डिंग और टीनशेड उड़े, बिजली के 6 पोल क्षतिग्रस्त
सुजानगढ़ : सुजानगढ़ में गुरुवार की शाम तेज आंधी से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। पश्चिमी विक्षोभ के चलते बिगड़े मौसम से अचानक आए आंधी के झौंके से शहर में जमकर नुकसान हुआ। छापर रोड पर नगरपरिषद के ठेकेदार का साइन बोर्ड तेज हवा से गिर गया।
गनीमत ये रही कि इस दौरान कोई होर्डिंग बोर्ड के नीचे से कोई वाहन नहीं जा रहा था। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। इसी तरह प्रगति नगर की एक फैक्ट्री का टीन शेड उड़ गया। यहीं पर बिजली के 6 पोल गिरने की भी विभाग द्वारा पुष्टि की गई है। इसके अलावा कई जगह पेड़ गिरने, सोलर प्लांट उखड़ने की जानकारी भी सामने आई है।
आंधी से छापर रोड पर एक खेत की दीवार भी गिर गई। आंधी के बाद शहर में हल्की बारिश भी हुई। जिससे गर्मी से निजात मिली।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2133686

