गंदे पानी की समस्या पर 10 करोड़ खर्च होंगे:मुकुंदगढ़ में नवलगढ़ विधायक विक्रम सिंह जाखल ने की घोषणा
गंदे पानी की समस्या पर 10 करोड़ खर्च होंगे:मुकुंदगढ़ में नवलगढ़ विधायक विक्रम सिंह जाखल ने की घोषणा
मुकुंदगढ़ : नवलगढ़ विधायक विक्रम सिंह जाखल का मुकुंदगढ़ में नागरिक अभिनंदन किया गया। इस मौके पर उन्होंने घोषणा की कि मुकुंदगढ़ में गंदे पानी की समस्या के स्थायी समाधान के लिए 10 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
यह अभिनंदन मुकुंदगढ़ के वाटर वर्क्स के पास आयोजित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने विधायक जाखल का माला पहनाकर और साफा बांधकर स्वागत किया।
विधायक जाखल ने बताया कि मुकुंदगढ़ के 25 वार्डों में आमजन कई वर्षों से गंदे पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस समस्या का निवारण जल्द ही किया जाएगा।
उन्होंने यह भी कहा कि मुकुंदगढ़ में गंदे पानी के साथ-साथ कचरे की समस्या का भी शीघ्र समाधान किया जाएगा। जाखल ने जनता की सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और नागरिकों को समस्याओं के लिए सीधे संपर्क करने को कहा।
इस दौरान आबिद हुसैन, मो. मुस्ताक लुहार, अरशद खान, रामकुमार सैनी, कपिल शर्मा, मनीष शर्मा, भास्कर दुलर, आरिफ व्यापारी, गोविंद शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, शुभाष शर्मा और सतपाल सिंह शेखावत सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2133686

