12 वर्षीय बालक की कुंड में गिरने से मौत:खेलते समय वन विभाग की जमीन पर बने कुंड में डूबा
12 वर्षीय बालक की कुंड में गिरने से मौत:खेलते समय वन विभाग की जमीन पर बने कुंड में डूबा
चूरू : चूरू शहर की उस्मानाबाद कॉलोनी के पास वन विभाग की जमीन पर बने एक कुंड में गिरने से 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई। बुधवार शाम हुई इस घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी और कोतवाली पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
पुलिस प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बालक को कुंड से बाहर निकाला और डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया। हालांकि, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में भी बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए थे।
उस्मानाबाद कॉलोनी निवासी मोहसिन ने बताया कि उसका छोटा भाई शाहिद बुधवार शाम करीब चार बजे उस्मानाबाद के पास बीहड़ में गया था। वह वहां बने कुंड के पास खेल रहा था। कुंड पर न तो कोई ढक्कन लगा था और न ही उसके चारों ओर कोई जाल था। खेलते समय शाहिद उसमें गिर गया, जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई।
मृतक शाहिद के पिता फारूक चायल मजदूरी करते हैं और शाहिद तीसरी कक्षा का छात्र था। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम धीरज झाझड़िया और कोतवाली थाना के एसआई किशनाराम बिश्नोई पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को डीबी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। गुरुवार सुबह रिपोर्ट दर्ज होने के बाद शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2215212


