[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मोहर्रम से पूर्व क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत की मांग, नगर परिषद ने दिया आश्वासन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मोहर्रम से पूर्व क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत की मांग, नगर परिषद ने दिया आश्वासन

मोहर्रम से पूर्व क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत की मांग, नगर परिषद ने दिया आश्वासन

झुंझुनूं : मोहर्रम (ताजिया) के पावन पर्व के मद्देनजर श्रद्धालुओं एवं आमजन की सुविधा को देखते हुए सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद यूनुस रंगरेज़ ने नगर परिषद अधिकारियों से शहर की क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत करवाने की मांग की।

मोहम्मद यूनुस रंगरेज़ ने नगर परिषद पहुंचकर अधिकारियों को अवगत कराया कि चबूतरा चौक, फुटला बाजार, शहीदान चौक, कुम्हारों का मोहल्ला, मोहल्ला पीरजादान तथा चेजारों का मोहल्ला सहित विभिन्न क्षेत्रों की सड़कें जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हैं। मोहर्रम के दौरान इन मार्गों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं आमजन का आवागमन रहता है, ऐसे में टूटी-फूटी सड़कों के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

उन्होंने मांग की कि त्योहार से पूर्व इन सड़कों की मरम्मत का कार्य प्राथमिकता के आधार पर करवाया जाए, ताकि मोहर्रम के अवसर पर आने-जाने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इस संबंध में नगर परिषद के कनिष्ठ अभियंता (JEN) ने आश्वासन दिया कि संबंधित क्षेत्रों का निरीक्षण कर शीघ्र ही क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत का कार्य शुरू कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्य समय पर पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।

Related Articles