15 साल से फरार 20 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार
15 साल से फरार 20 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक
नवलगढ़ : पुलिस थाना नवलगढ़ की टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 15 वर्षों से फरार चल रहे 20 हजार रुपये के इनामी घोषित अपराधी (पी.ओ.) मौलाना हासिम को गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस से बचने के लिए लगातार अपना ठिकाना और पहचान बदल रहा था।
पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय आईपीएस के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेंद्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन व वृत्ताधिकारी महावीर सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी अजय सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने भेष बदलकर रेकी करते हुए मानवीय सूचना व तकनीकी सहायता से आरोपी को पहाड़ी बालघाट, टोडाभीम (जिला करौली) से दस्तयाब किया।
आरोपी के खिलाफ वर्ष 2010 में 5 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज था। न्यायालय में पेश नहीं होने पर उसे फरार घोषित किया गया था। गिरफ्तार आरोपी मौलाना हासिम (43) निवासी सहानका, थाना सीकरी, जिला भरतपुर को न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्रवाई में पुलिस टीम के सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2037322

