[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

निःशुल्क अस्थि रोग व जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श एवं जाँच शिविर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

निःशुल्क अस्थि रोग व जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श एवं जाँच शिविर

निःशुल्क अस्थि रोग व जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श एवं जाँच शिविर

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : भारत विकास परिषद, चूरू व अग्रसेन नगर समग्र विकास समिति, चूरू एवं गिन्नी देवी ऑर्थोपेडिक हॉस्पिटल, जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में सामुदायिक भवन, अग्रसेन नगर, चूरू में शनिवार, 30 मई, 2026 को प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक निःशुल्क अस्थि रोग व जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श एवं जाँच शिविर का आयोजन किया जायेगा। परिषद के सचिव एडिशनल टी.ओ. रामस्वरूप शर्मा ने बताया कि शिविर मे जयपुर के गिन्नी देवी ऑर्थोपेडिक हॉस्पिटल के जोड़ प्रत्यारोपण विशेषज्ञ डॉ. प्रतुल जैन की सेवाएँ उपलब्ध रहेगी। समिति के अध्यक्ष वैद्य बनवारीलाल शर्मा ने रोगियों को सलाह दी है कि वे अपनी पुरानी पर्ची व एक्सरे की रिपोर्ट अपने साथ लेकर आवें। परिषद के अध्यक्ष विमलचन्द्र भटनागर ने बताया कि शिविर में बी.एम.डी. (बोन मिनरल डेन्सिटी) की भी निःशुल्क जाँच की जायेगी। परिष्द के संयुक्त सचिव शिविर प्रभारी पुनीत लाटा के अनुसार शिविर में फिजियोथेरेपी व बी.पी. और शुगर की जाँच भी विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा की जायेगी।

Related Articles