[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में धूलभरी आंधी से बदला मौसम:भीषण गर्मी के बाद तापमान गिरा, लोगों को मिली राहत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में धूलभरी आंधी से बदला मौसम:भीषण गर्मी के बाद तापमान गिरा, लोगों को मिली राहत

खेतड़ी में धूलभरी आंधी से बदला मौसम:भीषण गर्मी के बाद तापमान गिरा, लोगों को मिली राहत

खेतड़ी : खेतड़ी क्षेत्र में गुरुवार को दिनभर भीषण गर्मी का प्रकोप बना रहा। तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते बाजारों व सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा तथा लोग घरों में दुबके नजर आए।

दोपहर के समय तापमान और उमस के कारण जनजीवन प्रभावित रहा। गुरुवार शाम करीब साढ़े छह बजे मौसम ने अचानक करवट ले ली। तेज अंधड़ के साथ धूलभरी आंधी चलने लगी। देखते ही देखते आसमान में मिट्टी का गुब्बारा छा गया और चारों ओर अंधेरा जैसा माहौल बन गया।

धूल उड़ने से आवाजाही प्रभावित रही

तेज हवा के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा तथा कई जगहों पर धूल उड़ने से आवाजाही प्रभावित रही। अचानक बदले मौसम के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली।

सिंघाना कस्बे में अचानक आई आंधी से बाजार में दुकानों के बाहर रखा सामान हवा के साथ सड़क पर आ गया। जिसके बाद व्यापारियों ने सामान को वापस रखने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। आंधी से मौसम में बदलाव होने से आमजन को गर्मी से काफी राहत मिली है। इस दौरान आंधी के कारण बिजली सप्लाई बंद हो गई जो देर शाम तक सुचारू नहीं हो पाई।

Related Articles