देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19
रतनगढ़ : राजस्थान सरकार के “वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान” के अंतर्गत गुरुवार को चूरू रोड स्थित चुंगी नाका के पास विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। राजस्थान सरकार में विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में राहगीरों को शीतल जल पिलाकर जल संरक्षण एवं जल के अपव्यय को रोकने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के शुभारंभ पर अतिथियों का साफा एवं पुष्पहार पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर रामगोपाल सुथार ने कहा कि जल ही जीवन का आधार है और प्रत्येक व्यक्ति को जल संरक्षण के प्रति जागरूक होकर अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने बताया कि “वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान” 25 मई से 5 जून 2026 तक पूरे प्रदेश में संचालित किया जा रहा है तथा इसे सफल बनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रतनगढ़ के पूर्व विधायक अभिनेष महर्षि ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान आने वाली पीढ़ियों के लिए जल बचाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने आमजन से पानी का सदुपयोग करने तथा जल स्रोतों को सुरक्षित रखने का आह्वान किया।
समापन अवसर पर जलदाय विभाग के एक्सईएन महेन्द्र कांटीवाल ने जल संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए पानी के अपव्यय को रोकने एवं वर्षा जल संचयन अपनाने पर जोर दिया। इस दौरान उपस्थित नागरिकों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं राहगीरों को जल संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई।
कार्यक्रम का संचालन भाजपा शहर मंडल महामंत्री डॉ. अरुण पंचलगिया ने किया।
इस अवसर पर रतनगढ़ विधानसभा संयोजक अर्जुन सिंह फ्रांसा, जिला प्रवक्ता ओम महर्षि, शहर मंडल अध्यक्ष महेश सैनी, विधानसभा विस्तारक द्वारका प्रसाद सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मंचासीन रहे। वहीं जलदाय विभाग के एईएन विकास यादव, ग्रामीण एईएन संजय कुमार, जेईएन रेखा गौड़, रमेश कुमार, गोपी चौमाल, निरजन रुन्थला, भिवराज प्रजापत, हेमन्त पंवार, बाबूलाल महर्षि, कमल पौद्दार, गोपाल ब्रह्मनोलिया, निरंजन नाई, महावीर महर्षि, धनराज सैनी, विनोद मेहता, संजय जांगिड़, विष्णु लुहानीवाल, कन्हैयालाल बबेरवाल, राहुल पंचलगिया, प्रभुदयाल जांगिड़, गोगराज सिंह, बलवीर स्वामी सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
जनमानस शेखावाटी भारत का सर्वश्रेष्ठ उभरता हुआ हिंदी न्यूज़ चैनल हैं। खबरों में निरंतरता निष्पक्षता और निडरता हमारा मूल मंत्र है। जनमानस शेखावाटी चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रैकिंग न्यूज़ के लिये बने रहें एवं यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक, सब्सक्राइब एवं शेयर करें साथ ही गूगल प्ले स्टोर से आप हमारा जनमानस शेखावाटी ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
Copyright © 2025 janmanasshekhawati.com – All Rights Reserved | Designed by csskart.com
WhatsApp us