[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उदयपुरवाटी के गिरावड़ी वन क्षेत्र में कार्रवाई:अवैध खनन पर जेसीबी जब्त, ऑपरेटर के खिलाफ मामला दर्ज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

उदयपुरवाटी के गिरावड़ी वन क्षेत्र में कार्रवाई:अवैध खनन पर जेसीबी जब्त, ऑपरेटर के खिलाफ मामला दर्ज

उदयपुरवाटी के गिरावड़ी वन क्षेत्र में कार्रवाई:अवैध खनन पर जेसीबी जब्त, ऑपरेटर के खिलाफ मामला दर्ज

उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी के गिरावड़ी वन क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने मौके से एक जेसीबी मशीन जब्त कर उसके ऑपरेटर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विभाग ने किया था टीम का गठन

वन विभाग को पिछले कुछ दिनों से गिरावड़ी क्षेत्र में अवैध खनन की सूचनाएं मिल रही थीं। इन सूचनाओं के आधार पर विभाग ने निगरानी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया।

जेसीबी मशीन को किया जब्त

गठन की गई टीम ने गिरावड़ी वन क्षेत्र में अवैध खनन करते हुए बागौरा निवासी जेसीबी ऑपरेटर बजरंग लाल पुत्र चौथूराम को पकड़ा। उसके खिलाफ वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। जब्त की गई जेसीबी मशीन को इंद्रपुरा रेंज कार्यालय में खड़ा कराया गया है।

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में वन अधिकारी, कर्मचारी और गार्ड शामिल थे। वन विभाग के रेंजर धर्मवीर सिंह मील ने बताया कि वन क्षेत्र में गैर-वानिकी गतिविधियों को रोकने के लिए एक विशेष टीम बनाई गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी कीमत पर अवैध खनन और गैर-वानिकी कार्य नहीं होने दिए जाएंगे।

Related Articles