[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

50वीं वैवाहिक वर्षगांठ पर शर्मा दंपती का सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

50वीं वैवाहिक वर्षगांठ पर शर्मा दंपती का सम्मान

50वीं वैवाहिक वर्षगांठ पर शर्मा दंपती का सम्मान

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : विप्र फाउंडेशन द्वारा फाउंडेशन के संरक्षक एवं समाजसेवी मदनलाल शर्मा मझाऊ वाले तथा उनकी धर्मपत्नी माया देवी शर्मा की 50वीं वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर सामुदायिक भवन में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

समारोह में शर्मा दंपती का साफा, माला, दुपट्टा एवं चुनरी ओढ़ाकर स्वागत-अभिनंदन किया गया तथा राधा-कृष्ण की तस्वीर भेंट की गई।

इस अवसर पर शर्मा दंपती ने समाज द्वारा दिए गए सम्मान को जीवन के लिए नई प्रेरणा बताया। वहीं विप्र फाउंडेशन अध्यक्ष कमलकांत शर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकजुटता और बड़ों के सम्मान की भावना को मजबूत करते हैं।

जिला संयोजक उमाशंकर महमिया ने कहा कि वर्तमान समय में 50वीं वैवाहिक वर्षगांठ मनाने वाले दंपती प्रेरणा का स्रोत हैं। कार्यक्रम में एडवोकेट सुशील जोशी, रामगोपाल महमिया, रमेश चौमाल, विकास पुरोहित, श्याम सुंदर दाधीच, रवि शर्मा, प्रकाश शर्मा सहित समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles