[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ग्रीष्मकालीन शिविर का समापन, बालिकाओं ने प्रस्तुत की प्रतिभा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ग्रीष्मकालीन शिविर का समापन, बालिकाओं ने प्रस्तुत की प्रतिभा

ग्रीष्मकालीन शिविर का समापन, बालिकाओं ने प्रस्तुत की प्रतिभा

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डाबला में छह न्याति ब्राह्मण महासंघ जिला महिला इकाई के तत्वावधान में आयोजित 10 दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर का समापन समारोह आयोजित किया गया। शिविर में सिलाई, मेहंदी, ब्यूटी पार्लर, नृत्य एवं स्कूटी प्रशिक्षण दिया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि शिक्षा विभाग की उपनिदेशक संतोष महर्षि रहे, जबकि अध्यक्षता महिला इकाई अध्यक्ष दीपिका शर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि जिला अध्यक्ष महेश बावलिया, मुख्य संरक्षक आनंद बाला एवं भंवरलाल कस्वां सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

अतिथियों ने मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। महिला इकाई अध्यक्ष दीपिका शर्मा ने बताया कि शिविर में 80 बालिकाओं एवं महिलाओं ने भाग लिया और विभिन्न प्रशिक्षणों का लाभ उठाया।

समापन समारोह में बालिकाओं ने नृत्य, सिलाई-कढ़ाई, मेहंदी, ब्यूटी पार्लर एवं स्कूटी प्रशिक्षण का प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रशिक्षिकाओं निर्मला प्रजापत, मनीषा प्रजापत, ज्योति शर्मा, महिमा शर्मा एवं आकांक्षा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन रवि दाधीच ने किया। इस अवसर पर ग्रामीण महिलाएं बड़ी तादाद में उपस्थित थी महिला इकाई सदस्य सुषमा शर्मा, सरिता इंदौरिया, चंदा बंसिया, नीरू शर्मा, नीलम गौतम, रानी शर्माआदि ने आयोजकीय भूमिका का निर्वहन किया। कार्यक्रम का संचालन रवि दाधीच ने किया।

Related Articles