डॉ. बी.आर. अम्बेडकर विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में चूरू के भूपेश दीक्षित सम्मानित
डॉ. बी.आर. अम्बेडकर विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में चूरू के भूपेश दीक्षित सम्मानित
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर, जयपुर में आयोजित डॉ. भीमराव अम्बेडकर विधि विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह में चूरू के भूपेश दीक्षित को बैचलर ऑफ लॉज़ (LL.B.) की उपाधि एवं मेरिट सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल एवं कुलाधिपति हरिभाऊ बागडे ने की।
कार्यक्रम में केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल मुख्य अतिथि तथा उपमुख्यमंत्री एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
भूपेश दीक्षित को शैक्षणिक सत्र 2024-25 में राजस्थान मेरिट में स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने दादाजी वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पत्रकार स्व. बनवारी लाल दीक्षित, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस.के. सैनी एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया।
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विधि व्यवसाय केवल तर्क नहीं, बल्कि संवेदना, नैतिकता और मानवता का क्षेत्र है। वहीं केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि विधि शिक्षा समाज में न्याय और संवैधानिक मूल्यों की स्थापना का मजबूत माध्यम है।
कुलगुरु प्रो. (डॉ.) निष्ठा जसवाल ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विश्वविद्यालय विधि शिक्षा के साथ सामाजिक न्याय और संवैधानिक चेतना को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2170896


