जिला अस्पताल नवलगढ़ में ब्लड बैंक व अन्य सुविधाओं का शुभारंभ
जिला अस्पताल नवलगढ़ में ब्लड बैंक व अन्य सुविधाओं का शुभारंभ
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक
नवलगढ़ : कस्बे के जिला अस्पताल में ब्लड बैंक, नवीन दवा वितरण केंद्र एवं कैंसर डे केयर सेंटर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक विक्रम सिंह जाखल रहे, जिन्होंने फीता काटकर ब्लड बैंक का विधिवत उद्घाटन किया।
इस अवसर पर रक्तदान शिविर का भी आयोजन हुआ, जिसमें 228 यूनिट रक्त एकत्रित होने का दावा किया गया। विधायक ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। जिला अस्पताल के पीएमओ डॉ. महेंद्र सबलानिया ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. नवल सैनी ने आभार व्यक्त किया।
ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. नवल सैनी ने बताया कि इस ब्लड बैंक में 600 यूनिट रक्त संग्रहित किया जा सकेगा तथा राजकीय अस्पतालों में भर्ती मरीजों को निशुल्क ब्लड उपलब्ध कराया जाएगा।
कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष राजकुमार सैनी, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोयब खत्री, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गौतम खंडेलवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2037322

