STSE 2025 में गुरुकृपा पब्लिक स्कूल घोड़ीवारा का शानदार प्रदर्शन, ऑल राजस्थान टॉप-20 में 4 छात्र
STSE 2025 में गुरुकृपा पब्लिक स्कूल घोड़ीवारा का शानदार प्रदर्शन, ऑल राजस्थान टॉप-20 में 4 छात्र
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक
नवलगढ़ : सीकर–झुंझुनूं हाईवे पर घोड़ीवारा बालाजी स्थित गुरुकृपा पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर द्वारा घोषित स्टेट टैलेंट सर्च एग्जामिनेशन (STSE) रिजल्ट 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विद्यालय के दसवीं कक्षा के चार विद्यार्थियों ने ऑल राजस्थान टॉप-20 रैंक में स्थान बनाकर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया।
स्कूल चेयरमैन महेन्द्र रणवां ने बताया कि छात्र रित्विक जाखड़ ने ऑल राजस्थान स्तर पर 5वीं रैंक, राहुल ने 16वीं रैंक, निहारीक ने 16वीं रैंक तथा आशीष ने 18वीं रैंक प्राप्त की है।
इस अवसर पर चेयरमैन महेन्द्र रणवां ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया कि गुरुकृपा पब्लिक स्कूल घोड़ीवारा में कक्षा सातवीं से ही कंपटीशन बैच के विद्यार्थियों को गुरुकृपा सीकर की अनुभवी फैकल्टी द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं एवं ओलंपियाड की विशेष तैयारी करवाई जाती है, जिसका परिणाम यह सफलता है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2037322

