[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीट पेपर लीक, महंगाई पर कांग्रेस का प्रदर्शन:धोद SDM कार्यालय के बाहर कांग्रेसियों ने की नारेबाजी, बीजेपी की नीतियों का विरोध

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़धोदराजस्थानराज्यसीकर

नीट पेपर लीक, महंगाई पर कांग्रेस का प्रदर्शन:धोद SDM कार्यालय के बाहर कांग्रेसियों ने की नारेबाजी, बीजेपी की नीतियों का विरोध

नीट पेपर लीक, महंगाई पर कांग्रेस का प्रदर्शन:धोद SDM कार्यालय के बाहर कांग्रेसियों ने की नारेबाजी, बीजेपी की नीतियों का विरोध

धोद : धोद क्षेत्र में बुधवार को धोद और लोसल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने नीट परीक्षा पेपर लीक, बढ़ती महंगाई और ईंधन की कीमतों में वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन किया। यह विरोध प्रदर्शन धोद स्थित एसडीएम कार्यालय के बाहर आयोजित किया गया, जिसमें सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी शामिल हुए।

प्रदर्शनकारियों ने केंद्र और राज्य सरकारों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उन्हें आमजन विरोधी बताया। कांग्रेस नेताओं ने नीट परीक्षा पेपर लीक मामले पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस घटना से लाखों छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है, जिससे युवाओं में भारी निराशा है।

कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमतों में लगातार वृद्धि से आम आदमी का बजट बिगड़ गया है। प्रदेश में बढ़ते अपराध, महिलाओं की सुरक्षा और पानी की किल्लत जैसे मुद्दों पर भी सरकार को घेरा गया।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि जनता महंगाई, बेरोजगारी और पानी की समस्या से जूझ रही है, लेकिन सरकारें इन मुद्दों की अनदेखी कर रही हैं। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया।

Related Articles