नीमकाथाना कोतवाली में ईद उल अजहा बैठक:सीएलजी सदस्यों ने शांतिपूर्ण त्योहार मनाने पर की चर्चा
नीमकाथाना कोतवाली में ईद उल अजहा बैठक:सीएलजी सदस्यों ने शांतिपूर्ण त्योहार मनाने पर की चर्चा
नीमकाथाना : नीमकाथाना में ईद उल अजहा पर्व के मद्देनजर कोतवाली थाने में सीएलजी (कम्युनिटी लाइजन ग्रुप) सदस्यों की एक बैठक आयोजित की गई। यह बैठक थाना अधिकारी विजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील करना था। इसमें कानून व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने पर विस्तृत चर्चा हुई।
थाना अधिकारी विजेंद्र सिंह ने सभी उपस्थित लोगों से प्रशासन का सहयोग करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि इलाके में किसी प्रकार की अव्यवस्था न फैले।
इस दौरान बैठक में मौजूद लोगों की समस्याओं को भी सुना गया और उनके समाधान का आश्वासन दिया गया। बैठक में सीएलजी सदस्य, सुरक्षा सखी, पुलिस मित्र और अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2169470


