[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बुहाना थाने में बकरीद के मद्देनजर सीएलजी बैठक का आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

बुहाना थाने में बकरीद के मद्देनजर सीएलजी बैठक का आयोजित

बुहाना थाने में बकरीद के मद्देनजर सीएलजी बैठक का आयोजित

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मधु दहिया

बुहाना : ईद-उल-अज़हा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के उद्देश्य से बुहाना पुलिस थाने में सीएलजी बैठक का आयोजन किया गया। बुहाना सीआई बिमला बुडानिया की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सीएलजी सदस्य, ग्राम रक्षक दल, व्यापार मंडल प्रतिनिधि एवं क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक में उपस्थित गणमान्य नागरिकों से अपील की गई कि बकरीद पर्व को आपसी भाईचारे, धार्मिक सौहार्द और शांति बनाए रखते हुए मनाएं। थानाधिकारियों ने साफ चेतावनी दी कि त्योहार के दौरान शराब पीकर उत्पात मचाने, कानून-व्यवस्था भंग करने या सोशल मीडिया पर भड़काऊ, धार्मिक व साम्प्रदायिक टिप्पणियां करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बैठक के दौरान उपस्थित लोगों को साइबर अपराध, यातायात एवं सड़क सुरक्षा, राजकॉप सिटीजन ऐप तथा नवीन आपराधिक कानूनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। मौजूद सदस्यों द्वारा अपनी समस्याएं एवं सुझाव रखे गए, जिन्हें गंभीरता से सुना गया और आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया गया। बैठक में चैयरमेन दशरथ सिंह, भरत बोहरा, पूर्व उपप्रधान राजपाल सिंह, महेंद्र (ग्राम सेवक), सुनिल कुमार, रहीश खान, मुकेश सैन, घनश्याम सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related Articles