प्री-मानसून तैयारियों को लेकर सीकर नगर परिषद का सफाई अभियान तेज
प्री-मानसून तैयारियों को लेकर सीकर नगर परिषद का सफाई अभियान तेज
सीकर : स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत जिला कलेक्टर आशीष मोदी के निर्देशानुसार नगर परिषद सीकर द्वारा प्री-मानसून तैयारियों को लेकर शहर में बड़े स्तर पर नालों और नालियों की सफाई अभियान तेज गति से चलाया जा रहा है।
नगर परिषद के वरिष्ठ आयुक्त शशिकांत शर्मा के नेतृत्व में गुरुवार को नवलगढ़ रोड, चरण सिंह गेट, जगमालपुरा रोड और रोडवेज बस डिपो क्षेत्र में बड़े नालों एवं नालियों की मशीनों और सफाई कर्मचारियों की मदद से सफाई करवाई गई। अभियान का उद्देश्य बारिश के दौरान जलभराव की समस्या से राहत दिलाना है।
वरिष्ठ आयुक्त शशिकांत शर्मा ने बताया कि नगर परिषद द्वारा संवेदनशील एवं निचले इलाकों में विशेष सफाई अभियान लगातार चलाया जा रहा है, जिससे वर्षा जल निकासी सुचारू बनी रहे और शहर स्वच्छ बना रहे।
उन्होंने आमजन से अपील की कि घरों और दुकानों का कचरा नालियों में न डालें तथा नगर परिषद के स्वच्छता अभियान में सहयोग करें।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2170742


