वंदे गंगा अभियान के तहत रिचार्ज संरचनाओं का लोकार्पण
वंदे गंगा अभियान के तहत रिचार्ज संरचनाओं का लोकार्पण
सीकर : वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के अंतर्गत “कर्मभूमि से मातृभूमि” योजना के तहत निर्मित रिचार्ज संरचनाओं का गुरुवार को भूजल विभाग द्वारा अवलोकन एवं लोकार्पण किया गया।
अभियान के तहत बजाज फाउंडेशन और दीपपूरा के ग्रामीणों के सहयोग से दीपपूरा चारणान में निर्मित कम्युनिटी रिचार्ज शाफ्ट का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ भूजल वैज्ञानिक दिनेश कुमार ने ग्रामीणों एवं भामाशाहों को योजना की जानकारी देते हुए जल संरक्षण में जनभागीदारी की महत्ता बताई।
कार्यक्रम के दौरान ग्राम सोमोलाई की बालाजी जोहड़ी, रामपुरा तालाब, कटराथल सहित विभिन्न स्थानों पर भामाशाहों के सहयोग से निर्मित रिचार्ज शाफ्ट का भी अवलोकन किया गया। इस मौके पर भूजल विभाग के तकनीकी सहायक पूनम सिरावता, महावीर प्रसाद, बजाज फाउंडेशन के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2170800


