चंवरा के जमवाय माता मंदिर में सुबह से शाम तक चला भंडारा जागरण में बही भजनों की रसगंगा
चंवरा के जमवाय माता मंदिर में सुबह से शाम तक चला भंडारा जागरण में बही भजनों की रसगंगा
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : जेपी महरानियां
चंवरा : कस्बे के जालेश्वर बालाजी मंदिर के पास स्थित जमवाय माता मंदिर में जागरण और भंडारे का आयोजन किया गया। सुरेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि बुधवार को किशनी धाम उत्तर प्रदेश के महंत सर्वेशानंद महाराज के सानिध्य में रात्रि जागरण में रोहितास महासी एंड पार्टी द्वारा भजनों की रंगारंग प्रस्तुतियां दी गई। भजनों की ताल पर श्रोता झूम उठे।
धार्मिक भजनों पर डांसर कलाकार मोनू और सोनू का नृत्य आकर्षक रहा। गुरुवार सुबह महाआरती के पश्चात माता को प्रसाद का भोग लगाया गया। तत्पश्चात भंडारे का शुभारंभ किया गया। सुबह से देर शाम तक काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी पाई।
इस दौरान रामानंद सरस्वती आगरा, सत्यानंद महाराज ईटा, रामस्वरूप दास महाराज किशनी, शिवानंद महाराज गिरजानंद महाराज सोहन आश्रम किशनी, भवनी सिंह शेखावत, रोहितास सैनी, मातादीन सिंह शेखावत, गिरवर सेन, श्रीराम महरानियां सहित काफी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2170828

