रिटायर्ड बीएसएफ आईजी रूपाराम खेरिया का अंतिम संस्कार
बीएसएफ व पुलिस अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा
बीदासर : बीदासर के निकटवर्ती गांव ढढेरु निवासी रिटायर्ड बीएसएफ आईजी रूपाराम खेरिया का सोमवार को जयपुर स्थित निवास पर निधन हो गया। बुधवार को उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव ढढेरू लाया गया, जहां राजकीय सम्मान और गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। रूपाराम खेरिया ने वर्ष 1961 में राजपूताना राइफल्स से अपनी सेवाएं शुरू की थीं और वर्ष 1995 तक करीब 34 वर्षों तक देश सेवा की। अपने सेवाकाल के दौरान उन्होंने 1965 और 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

अंतिम संस्कार के दौरान बीएसएफ नागौर क आर्टिलरी रेजिमेंट के सेकंड इन कमांड दीपक राणा अपन टीम के साथ पहुंचे और खेरिया के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वहीं बीदासर पुलिस थाने के सब इंस्पेक्टर हेतराम तर्ड ने भी पुष्प अर्पित का श्रद्धांजलि व्यक्त की। बीएसएफ के डीजी की ओर से परिजनों के नाम संवेदना पत्र भेजकर संपूर्ण बीएसएफ परिवार की ओर से शोक संवेदना प्रकट की गई। इसके बाद रूपाराम खेरिया के पुत्र विजय सिंह ने अपने दो पुत्र के साथ मुखाग्नि दी। अंतिम यात्रा व संस्कार में सैकड़ ग्रामीण मौजूद रहे और सभी ने नम आंखों से उन्हें अतिम विदाई दी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2170892


